फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police could not catch the killers of Kunda's Sompal, fury among family members

कुंडा के सोमपाल के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, परिजनों में रोष

Fri, 02 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the killers of Kunda's Sompal, fury among family members
कुंडा के सोमपाल के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, परिजनों में रोष
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव कुंडा में सोमपाल की हत्या के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी हत्यारोपियों को पकड़ नहीं पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
गांव कुंडा में सोमपाल और महताब के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार देररात महताब पक्ष ने जमीन पर अपना हक जताते हुए सोमपाल की गन्ने की खड़ी फसल ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी थी। इसी विवाद में चली गोली में आठ लोग घायल हो गए थे। सोमपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में सोमपाल के भाई यशपाल ने महताब समेत 13 लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन

दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति है। सोमपाल के बेटे शक्ति ने कहा कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा। उधर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। थाना प्रभारी शिवबीर सिंह भदौरिया का कहना है कि दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन ने थाने पर दिया धरना
हत्या के विरोध में किसान यूनियन के पूर्व जिला संगठन मंत्री संजय दौराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फलावदा थाने में धरना दिया। इस दौरान आकाश शाहपुर, सुमित शाहपुर, गजेंद्र टांडी, दीपक, उपेंद्र, नरेश, राजेश गुर्जर, नवनीत शर्मा, दीपांशु आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक मरहूम सैयद जकीउद्दीन के पुत्र रिहानुद्दीन ने गांव पहुंचकर सोमपाल के परिजनों को सांत्वना दी।

सतपाल के हत्यारों का नहीं लगा सुराग
मवाना। गांव ततीना में किसान सतपाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। यहां तक कि घटना के कारणों का भी पता नहीं लगा पाई है। बीते सोमवार (28 जून) को गांव निवासी सतपाल (60) सुबह के समय खेत से घर लौट रहा था। वह गांव में घुसा तो घात लगाए बैठे अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से गोली मारकर सतपाल की हत्या कर दी। मामले में उनके पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें लगी हैं। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने बडे़ बेटे की पत्नी के यहां दिल्ली में दबिश दी थी। कुछ सूत्र हाथ लगे हैं, जिन पर काम चल रहा है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed