फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police constable died during duty in the bank in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: बैंक में ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, सलामी देकर परिजनों को सौंपा पार्थिव शरीर

Mon, 25 Feb 2019 06:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Police constable died during duty in the bank in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की नई मंडी स्थित बैंक में ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां सलामी देने के बाद शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


गाजियाबाद जनपद के गांव सिंहानी निवासी मुकुट लाल त्यागी पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे, जो फिलहाल जनपद पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक नई मंडी की मुख्य ब्रांच का कैश आना था, जिसकी सुरक्षा के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मुकुट लाल त्यागी को भी गारद में भेजा गया था। 
विज्ञापन

नई मंडी स्थित पीएनबी मुख्य ब्रांच में कैश उतरते समय मुकुटलाल बैंक में ही मौजूद थे, कि अचानक नीचे गिर पड़े और जब तक कोई कुछ समझ पाता, उनकी मौत हो चुकी थी। साथी पुलिसकर्मी तत्काल कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

हादसे की सूचना कांस्टेबल के परिजनों को देते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद कांस्टेबल के शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां अफसरों ने उनके शव को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। 

इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जो उन्हें लेकर गाजियाबाद पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। कांस्टेबल की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed