फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught three people who beat up sadhus of Nath community in Meerut

फर्जी साधु बता पीटा: मेरठ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, साधुओं से लाठी-डंडे से की थी मारपीट

Sun, 14 Jul 2024 01:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Jul 2024 01:04 PM IST
सार

साधुओं की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना था कि डंडा दिखाकर डराया गया है मारपीट नहीं की गई। पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बैकफुट पर आई।

विज्ञापन
Police caught three people who beat up sadhus of Nath community in Meerut
साधुओं से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाथ समुदाय के तीन साधुओं को फर्जी और संदिग्ध बताकर पिटाई किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की नींद खुल गई। पिटाई की घटना से इनकार करने वाली पुलिस का झूठ सामने आए वीडियो से उजागर हो गया। रविवार को पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को पकड़ लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लादनगर में शुक्रवार को लोगों ने तीन साधुओं को पकड़ लिया। तीनों की डंडे से बुरी तरह पिटाई की। फर्जी साधु बनकर हिंदू समाज को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। लिसाड़ी गेट पुलिस को तीनों युवकों ने अपने नाम गौरव, गोपी और सुनील निवासी हरियाणा के यमुनानगर के दरवामाजिरी गांव से बताया। पुलिस ने गांव के प्रधान से बात की तो तीनों युवकों की बात सही निकली। जिसके बाद साधुओं को पुलिस ने छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


साधुओं की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना था कि डंडा दिखाकर डराया गया है मारपीट नहीं की गई। पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बैकफुट पर आई। प्रहलाद नगर के पुनीत समेत तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, तीनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed