फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police busted sex racket in Muzaffarnagar and arrested four women and two men

Sex racket In Muzaffarnagar: घर में आपत्तिजनक हालत में मिले दो पुरुष और महिला, मकान मालकिन चलाती थी पूरा धंधा

Mon, 17 Jun 2024 08:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Jun 2024 08:21 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार महिला और दो पुरुषों को पकड़ा है। कोतवाली लाए गए युवकों व महिलाओं के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। 

विज्ञापन
Police busted sex racket in Muzaffarnagar and arrested four women and two men
sex racket - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एसडीएम सदर निकिता शर्मा व सीओ मंडी रुपाली राव ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ शांति नगर में एक घर में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मकान मालकिम समेत चार महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से नई मंडी कोतवाली पुलिस को शांति नगर के एक मकान में  सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली रही थी। सोमवार दोपहर एक बार फिर यही सूचना मिली तो मंडी कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीएम सदर व सीओ मंडी के नेतृत्व में मंडी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की । 
विज्ञापन


पुलिस को वहां दो युवक व दो महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। दो अन्य महिला भी मकान में मौजूद थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। युवकों ने अपने नाम अजय निवासी गांधीनगर और महताब निवासी जौली बताएं।   पुलिस को इस दौरान मोहल्लावासियों ने इस मकान में काफी दिनों से यह धंधा चलना बताया। यह भी जानकारी दी कि शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हिरासत में ली गई एक महिला अपने घर पर यह गलत कार्य करती थी। कोतवाली लाए गए युवकों व महिलाओं के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है।  सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed