फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested three members of a mobile-stealing gang and sent them to jail.

Meerut News: पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े, भेजा जेल

Tue, 23 Jun 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three members of a mobile-stealing gang and sent them to jail.
- आरोपियों ने रविवार रात मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटना को दिया था अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के आई वार्ड और ईएनटी वार्ड से मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना मेडिकल क्षेत्र निवासी नीलम वर्मा ने रविवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था चोरों ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों से सात मोबाइल फोन चोरी कर लिए। रविवार रात मोबाइल चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी। सीसीटीवी में कुछ युवक संदिग्ध दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज की लाल बिल्डिंग के पास से जय भीम नगर निवासी मयंक उर्फ हैप्पी, वंश उर्फ शानू और अनुज शर्मा उर्फ आलू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सात मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed