फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested three accused who attacked a couple travelling in a car.

Meerut News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का पीछा कर दंपती पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three accused who attacked a couple travelling in a car.
- खाना खाकर लौटते समय कार से मारी थी टक्कर, बोतल से भी किया था हमला
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आरएएफ कट के पास रविवार रात खाना खाना वापस लौट रहे ऋषिनगर निवासी रवि रस्तोगी व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व यक्ष एप की मदद से आरोपियों को कुछ ही देर में पकड़ लिया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों खतौली निवासी सुभान, शादाब व सादिक उर्फ अईय्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। यहां से तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई।


बागपत रोड की ऋषिनगर कॉलोनी निवासी रवि रस्तोगी ने रविवार को पुलिस को बताया था कि वह रात के समय अपनी पत्नी के साथ दोआब विलास में खाना खाने के लिए गए थे। दोनों कार से वापस खाना खाने के बाद वापस आ रहे थे। हाईवे स्थित दोआब विलास के सामने दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया था। आरोप था कि आरोपी सुभान, शादाब व सादिक उर्फ अईय्या ने उनके ऊपर शराब की बोतल से हमला कर दिया था। पीड़ित परिवार बचकर भागा था। आरोपियों ने उनकी कार पर शराब की बोतल से फेंक दी थी। इससे उनकी क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि कार मुड़ने के दौरान पक्षों में कहासुनी हुई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि रात के समय हाईवे व आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed