फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested six accused selling hemp in Muzaffarnagar district

नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश, छह आरोपी दबोचे, 14 लाख की कीमत का गांजा बरामद

Sat, 19 Oct 2019 10:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Oct 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Police arrested six accused selling hemp in Muzaffarnagar district
छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में भांग के सरकारी ठेकों की आड़ में नशे का काला कारोबार कर रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में काफी समय से भांग के सरकारी ठेकों की आड़ में नशे का कारोबार करने की सूचनाएं मिल रही थीं। शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच व सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम ने रेलवे रोड के नटराज तिराहे से मनोज निवासी बुढ़ाना मोड़ व रजनीश निवासी गांव गदनापुर, थाना हरपालपुर जनपद हरदोई और जितेंद्र निवासी मूसेपुर जलाल, थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके तीन अन्य साथियों को भी दबिश देकर पकड़ा गया। इनमें बालेंद्र व राहुल निवासीगण गांव कुरथल बुढ़ाना व हाल निवासी गांव कूकड़ा और संजय निवासी गांव पंडारी नवाबगंज, थाना सांडी जनपद हरदोई शामिल हैं। वहीं, मुख्य आरोपी प्रमोद निवासी गांव छपरगढ़ थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेल के काले कारोबार का पर्दाफाश हुए बीत गया महीना, लेकिन नहीं हुई टैंकों की खुदाई, अटकी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 65 किलो 50 ग्राम गांजा, 40 ग्राम स्मैक, डेढ़ किलो चरस, पैकिंग की 32 हजार पन्नियां, पांच इलेक्ट्रॉनिक कांटे और 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। बरामद मादक पदार्थों की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी ने नशे के कारोबार का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

यह टीम रही गैंग का खुलासा करने में शामिल
मादक पदार्थों की बिक्री के इस धंधे का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री, एसआई अनित यादव, हेडकांस्टेबल अरविंद के साथ ही क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी एसआई प्रवेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक खारी, सर्विलांस सेल से कांस्टेबल सोनू शर्मा व हरवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed