फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested a gangster who stole from a cloth shop in Ganj Bazaar.

Meerut News: गंज बाजार में कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 04 Jun 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a gangster who stole from a cloth shop in Ganj Bazaar.
- पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने कपड़े की दुकान में घुसकर दो लाख की नगदी, चार चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी करने वाले गैंगस्टर रेलवे रोड निवासी शहनवाज उर्फ टोनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से 59 हजार रुपये, सेटअप बॉक्स, लोहे का सरिया व चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पर जिले के अलग-अलग थानों में 11 प्राथमिकी दर्ज हैं।

गंज बाजार निवासी अभिषेक गोयल ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि दुकान में चोरों ने गल्ले से 2 लाख रुपये, चांदी के चार सिक्के व कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोर छत की जाली काटकर दुकान के अंदर घुसा था।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पुलिस की चार टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी से सामान बरामद व पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed