{"_id":"6a4a962b15e130cae80fa965","slug":"police-are-surrounding-the-assailants-meerut-news-c-72-1-mct1010-155747-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मारपीट करने वालों की घेराबंदी कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मारपीट करने वालों की घेराबंदी कर रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की टीकाराम कॉलोनी में शुक्रवार को पड़ोसियों ने घर के बाहर मां-बेटों को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शाम को दो घरों पर पथराव कर दहशत फैला दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
टीकाराम कॉलोनी निवासी विकास गैराज में मैकेनिक है। शुक्रवार दोपहर वह लंच करने के लिए घर पहुंचा था। आरोप है कि घर के बाहर ही उसे पड़ोसी प्रमोद, उसकी पत्नी रेनू, पिता वेद प्रकाश, बेटे प्रिंस और विशाखा ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मां बबीता और छोटा भाई ईशु मौके पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी पीटा। पूरी वारदात मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -