फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police are not arresting the accused in the daughter's murder case.

Meerut News: बेटी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

Wed, 24 Jun 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Police are not arresting the accused in the daughter's murder case.
महिला जनसुनवाई में शिकायत सुनती सदस्य राज्य महिला आयोग डा. मीनाक्षी भराला। (मवाना)
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला से पीड़ित महिलाओं ने की पुलिस की शिकायत
विज्ञापन

-13 शिकायतें सुनकर पांच का मौके पर कराया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सदस्य राज्य महिला आयोग डाॅ. मीनाक्षी भराला ने तहसील सभागार में जनसुनवाई के तहत शिकायतें सुनी। अधिकांश शिकायतें विवाहित महिलाओं की ससुराल से उत्पीडन के संबंध में थी। इस संबंध में उन्होंने सीओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए। कुल 13 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर मात्र पांच का ही निस्तारण हो सका।
डा. मीनाक्षी भराला ने तहसील सभागार में सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार, निरंकार सिंह, सीएमओ डाॅ. राम प्रसाद के साथ शिकायतों को सुना। जिसमें
थाना भावनपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर तुरंत थाने से जानकारी ली गई तो पता चला कि पीड़िता ने अपने बयान में छेड़छाड़ होने की बात कही है। जिसे नामजद किया है, वह व्यक्ति उस समय कहीं ओर थे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज है। भराला ने मामले की दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी हीना ने कहा कि उसे ससुराल वाले नहीं रखना चाहते उसे वहां भिजवाया जाए। इस पर भराला ने कहा कि जबरदस्ती ससुराल नहीं भिजवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खुद ससुराल जाओ, यदि ससुराल वाले प्रवेश नहीं करने देते या परेशान करते हैं तो पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत करना तुंरत कार्रवाई होगी। इकवारा निवासी ऊषा व एक अन्य महिला ने शिकायत की कि उन्होंने तीन साल पहले गैस कनेक्शन के लिए फार्म भरकर पैसा जमा किया था, लेकिन कनेक्शन किसी ओर के पास चल रहा है। जिस पर उन्होंने डीएसओ को दोनों महिलाओं के कनैक्शन दिलाने के लिए आदेश किया। गांव खाता निवासी शबाना ने शिकायत की उसकी लड़की को ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया था लेकिन शेष आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ रही है। इस पर उन्होंने सीओ को शेष आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के आदेश दिए। मीनाक्षी भराला ने बताया कि सर्वाधिक मामले में ससुराल से लडकियों को परेशान करने के आए हैं। लड़किया ससुराल जाना चाहती हैं लेकिन ससुराल वाले नहीं रखते। इस संबंध में सीएम को पत्र लिखेंगे। इस मौके पर सीएमओ रामप्रसाद, सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार आदि अधिकारी, सी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed