फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police are identifying the accused in the video of firing in Kalandi.

Meerut News: कालंदी में फायरिंग के वीडियो में आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

Fri, 24 Oct 2025 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Police are identifying the accused in the video of firing in Kalandi.
पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कालंदी में बुधवार देर रात पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान पक्ष और धीरेंद्र पक्ष के बीच हिंसक झड़प के बाद 25 आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
पंचायत चुनाव में नितिन की पत्नी कविता ने प्रधान पद पर जीत हासिल की थी, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सेवानिवृत्त फौजी धीरेंद्र थे। चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। बुधवार रात यह तनाव हिंसक झड़प में बदल गया था। पुलिस ने धीरेंद्र पक्ष की तहरीर पर 18 और नितिन पक्ष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दोनाली बंदूक, पिस्टल, रिवाल्वर और तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में घटना की भयावहता दिख रही है। एक वीडियो में तड़ातड़ गोलियों की आवाज आ रही है और लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और यदि उनके खिलाफ अन्य मुकदमे मिलते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के दौरान दो घंटे तक फायरिंग नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed