फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and Excise Department team destroyed eight thousand liters in Khadar

खादर में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने नष्ट किया आठ हजार लीटर लहन

Sat, 20 Feb 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police and Excise Department team destroyed eight thousand liters in Khadar
खादर में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने नष्ट किया आठ हजार लीटर लहन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। अवैध शराब बनाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने खादर क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब आठ हजार लीटर लहन नष्ट किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लतीफपुर, किशनपुर, हादीपुर गावडी, कुन्हेडा आदि गांवों में जांच की गई। आबकारी विभाग की निरीक्षक ज्योति व थाना प्रभारी अशोक कुमार के निर्देशन में कई जगह भट्ठियां तोड़ी गईं।

बिजनौर बैराज से परीक्षितगढ़ क्षेत्र तक कच्ची शराब बड़े पैमाने पर तैयार की जाती है। पंचायत चुनाव के पास आते ही शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। उन पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने भी अभियान शुरू किया है। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र के लोगों को बैठक कर जागरूक किया गया है। अभियान के दौरान कोई भी शराब माफिया पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed