फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police administration remained alert on Friday prayers

Meerut News: जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

Sat, 27 Sep 2025 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Police administration remained alert on Friday prayers
सरूपुर। कस्बा हर्रा में फ्लैग मार्च करती पुलिस। संवाद
सरधना/सरूरपुर। जुमे की नमाज को देखते हुए सरधना और सरूरपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने आरएएफ के साथ नगर में पैदल मार्च किया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ही पुलिस, पीएसी व आरएएफ की तैनाती प्रमुख स्थानों पर कर दी गई थी। एसपी देहात स्वयं मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर के गणमान्य नागरिकों, उलमाओं और समाजसेवियों ने भी लोगों से अमन और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, कस्बा हर्रा में सीओ सरधना के नेतृत्व में थाना प्रभारी व भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि जुम्मे की नमाज और त्याेहार के अवसर पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्र में अमन-चेन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सरूपुर। कस्बा हर्रा में फ्लैग मार्च करती पुलिस। संवाद

सरूपुर। कस्बा हर्रा में फ्लैग मार्च करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed