{"_id":"5fe79d2f8ebc3e3b850cfe9c","slug":"police-accused-of-harassment-of-teenager-meerut-news-mrt5175770158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर किशोर के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर किशोर के उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
पुलिस पर किशोर के उत्पीड़न का आरोप
- मां ने डीएम व एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
मेरठ। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी महिला ने पुलिस पर पांच दिन से किशोर का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। किशोर की मां शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद यह महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची।
महिला ने बताया कि वह और उसका बेटा किराए पर रहता है। मकान मालिक व उसका परिवार उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाते थे। विरोध पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया गया। 20 दिन से वह दूसरे मकान में किराये पर रह रही है। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और चेन, ज्वेलरी व ढाई हजार रुपए लूट लिए। पीड़िता का कहना है कि जब डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस उसके 17 वर्षीय बेटे का 5 दिन से उत्पीड़न कर रही है। मामले में अधिकारियों ने सीओ कोतवाली से पूरे प्रकरण में जांच रिपोर्ट मांगी है।