फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poison was poured into the cattle shed in Akbarpur Sadat

Meerut News: अकबरपुर सादात में पशुओं की खोर में जहर डाला

Wed, 26 Mar 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Poison was poured into the cattle shed in Akbarpur Sadat
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो रहा है। दोपहर में बाइक सवार जहर खुरानी गिरोह के युवक ने गांव में घेर में बनी पशुओं की खोर में जहर डालकर पशुओं को मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आरोपी बाइक स्टार्ट कर अस्सा मार्ग से भाग गया।
विज्ञापन


गांव अकबरपुर सादात निवासी किसान बोबी ने बताया कि आरोपी उसके घेर के दरवाजे के ऊपर से पशुओं की खोर में जहर डालकर बाइक से भाग रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर बाइक सवार पर पड़ी। शक होने पर ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को रुकने के लिए आवाज दी, लेकिन बाइक पर तेजी से भाग गया। पड़ोसियों ने पशुओं के मुंह से जहर की पुड़िया निकाली। जहर खाने से पशुओं की तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से जहर खुरानी गिरोह को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी इंदु वर्मा का कहना है कि जहर खुरानी गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed