{"_id":"61c8ceaf2b091a29484f973e","slug":"pm-modi-will-watch-two-and-a-half-minute-video-of-sports-university-in-meerut-city-news-mrt570848187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी मेरठ में देखेंगे खेल विश्वविद्यालय का ढाई मिनट का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी मेरठ में देखेंगे खेल विश्वविद्यालय का ढाई मिनट का वीडियो
विज्ञापन

मेरठ। मेजर ध्यानचंद के नाम पर सलावा गांव में बनने जा रहा प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय भव्य होगा। खेल विश्वविद्यालय की ढाई मिनट की एक वीडियो तैयार की जाएगी। जिसे मंच के पीछे बने स्विस कॉटेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देखेंगे। इसके लिए थ्री-डी नजारा तैयार किया जा रहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में डिजाइन का प्रोटोटाइप दिखा दिया गया है। अब फाइनल डिजाइन डीडीएफ कंसल्टेंट की ओर से 28 दिसंबर तक तैयार कर लिया जाएगा। मेरठ में 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कंसल्टेंट के साथ बैठक करेंगे। विश्वविद्यालय के डिजाइन की प्रेजेंटेशन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीडीएफ कंसल्टेंट के प्रतिनिधि रोजाना की रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। इसके लिए अब टाइमलाइन तय कर दी गई है। जिससे 28 दिसंबर तक डिजाइन को फाइनल कर दिया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक बिल्डिंग और एक गेट के डिजाइन को ही दिखाया गया है। जिससे ये अंदाजा लग सके कि किस तरह से खेल विश्वविद्यालय दिखेगा।
मंदिर जैसा डिजाइन बनाया जा रहा
खेल विश्वविद्यालय की बिल्डिंग के डिजाइन को मंदिर जैसा आकार दिया जा रहा है। प्रमुख द्वार और छत मंदिर की तरह ही बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एक डिजाइन डीडीएफ कंसल्टेंट की ओर से एक महीने पहले सरकार को भेजा गया था। लेकिन उसमें कुछ बदलाव किया गया है। उसमें एक तरफ ऊंची बिल्डिंग, दूसरी ओर प्रशासनिक भवन और तीसरी ओर मैदान, निशानेबाजी के लिए रेंज दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के 75 जिलों से आएंगे खिलाड़ी
मेरठ। खेल विवि के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन में प्रदेश के 75 जिलों से खिलाड़ी आएंगे।ञ इनके ठहरने की व्यवस्था शहर में दस जगह की जाएगी। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने रविवार देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। कार्यक्रम के लिए विभागवार सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
एक जनवरी को जिले में 10 हजार खिलाड़ी-प्रतिभागी ठहरेंगे। करीब 25 हजार प्रतिभागी-खिलाड़ी शामिल होंगे। उनके ठहरने, भोजन की सभी व्यवस्था के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभागियों के ठहरने हेतु मुख्य रूप से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, आईआईएमटी गंगानगर, नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, शोभित विश्वविद्यालय, सुभारती विश्वविद्यालय, विद्या नॉलेज पार्क के अलावा हस्तिनापुर में विभिन्न धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सलावा पहुंचे डीएम, लिया जायजा
दो जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगे खेल विवि का शिलान्यास
सरधना। आगामी दो जनवरी को सरधना के सलावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व रविवार को डीएम के. बालाजी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने समारोह स्थल और हेलीपैड के लिए जगह का जायजा लिया। दिनभर रोलर, ट्रैक्टर, जेसीबी मैदान को तैयार करने में लगे रहे। कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार करने का सामान भी पहुंच गया है। संवाद