फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi rally in Lucknow: Target to carry 2.5 lakh office bearers of 71 assemblies of West

लखनऊ में पीएम मोदी की रैली : पश्चिम की 71 विधानसभाओं के ढाई लाख पदाधिकारी ले जाने का लक्ष्य

Tue, 04 Jan 2022 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jan 2022 01:36 PM IST
सार

सरधना के सलावा में रविवार को मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम के सफल होने से संगठन के पदाधिकारी गदगद हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हर मोर्चे पर मैदान में उतरी हुई है। मोर्चा सम्मेलनों के जरिये सभी वर्गों को साधा जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi rally in Lucknow: Target to carry 2.5 lakh office bearers of 71 assemblies of West
Pm Modi Rally - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद अब भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ जनवरी को लखनऊ में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट गई है। पश्चिम से ढाई लाख से ज्यादा पदाधिकारी ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभाओं पर 30800 बूथ हैं, ऐसे में हर बूथ से 10 पदाधिकारी जा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 10 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम से पश्चिम से चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन


अब नौ जनवरी को लखनऊ में बड़ी रैली की तैयारी है। भाजपा चाहती है कि आचार संहिता से पहले प्रधानमंत्री की ज्यादा से ज्यादा रैली प्रदेश में हो जाएं। लखनऊ रैली के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों से बूथवार पदाधिकारियों को ले जाया जाएगा। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 71 विधानसभा सीटों पर 30800 बूथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022: जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे नेता, पश्चिम को मथने रथ पर निकलेंगे जयंत

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि लखनऊ रैली ऐतिहासिक होगी। पश्चिम की सभी सीटों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। हर बूथ से 10 पदाधिकारी ले जाने का लक्ष्य रखा है।
 
खेल विवि के सफल कार्यक्रम से संगठन गदगद 
सरधना के सलावा में रविवार को मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम के सफल होने से संगठन के पदाधिकारी गदगद हैं। प्रधानमंत्री भी जनसमूह को देखकर जोश से भर गए थे। मेरठ और मुजफ्फरनगर की 13 विधानसभाओं से यहां पर खूब भीड़ जुटी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि ये सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा रहा। कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को दर्शा रहा है। लोगों का यही विश्वास प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएगा। 

हर वर्ग को साध रहे
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हर मोर्चे पर मैदान में उतरी हुई है। मोर्चा सम्मेलनों के जरिये सभी वर्गों को साधा जा रहा है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन हो रहे हैं। एकतरफ भाजपा की जनविश्वास यात्रा के जरिये जहां विधानसभा वार टिकट के दावेदारों का वजूद देखा गया। वहीं, मोर्चों के सम्मेलन के जरिये ये मेसेज दिया जा रहा है कि सभी वर्ग उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed