फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pm modi address rally tomorrow in baghpat, uttar pradesh, 3 thousand policemen will be posted

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल, 3 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
pm modi address rally tomorrow in baghpat, uttar pradesh, 3 thousand policemen will be posted
तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए पुलिस ने रिहर्सल किया। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने साफ चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें।

विज्ञापन


रविवार को मवी कलां के निकट खेकड़ा स्टेडियम में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज रामकुमार वर्मा, जिला अधिकारी बागपत ऋषिरेंद्र व पुलिस अधीक्षक बागपत जयप्रकाश ने सभा स्थल पहुंचकर पीएम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में सभा स्थल पर वर स्तार से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ड्यूटी का रिहर्सल कराया गया। अधिकारियों ने हेलीपेड, मंच का भी निरीक्षण किया। किसी पुलिस अधिकारी की कहां ड्यूटी होगी, इसके बारे में विस्तार से बताया। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार ने बताया कि पीएम की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि पीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को रविवार की सुबह आठ बजे तक हर हाल में सभा स्थल पर पहुंचना होगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे। आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी।

पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन हजार पुलिसकर्मी

pm modi address rally tomorrow in baghpat, uttar pradesh, 3 thousand policemen will be posted
जनसभा स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तीन हजार पुलिस कर्र्मी लगाए गए है। सभा स्थल पर 10 आईपीएस अधिकारी, 20 एएसपी, 51 सीओ, 300 दरोगा, 70 इंस्पैक्टर समेत 10 कंपनी अद्र्ध सैनिक बल मोर्चा संभालेंगे। इनके अलावा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहेगा।

मेरठ, बरेली, आगरा, झांसी समेत अन्य जोन से पुलिस फोर्स भेजी गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड दे दिए गए है। जिनको ड्यूटी कार्ड नहीं मिले है, वे सभा स्थल पर आठ बजे पहुंचकर प्राप्त कर सकते है। बिना चैकिंग के किसी को भी सभा स्थल पर जाने की अनुमतरृ नहीं दी जाएगी।

लोगों की सुविधा के लिए बनाए नौ पार्किंग स्थल बनाए
बागपत। पीएम  के कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ नौ पार्किंग प्वाइंट बनाए गए है। खेकड़ा स्टेडियम के पीछे वीआईपी एवं मीडिया के लिए पार्किंग स्थल बनाया है। बागपत की तरफ से जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मवीकलां गांव के पास पार्किंग बनाई गई है। खेकड़ा क्षेत्र आने वाले लोगों के लिए तहसील के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। गाजियाबाद की तरफ से आने वाले लोगों के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र खेकड़ा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा अन्य कई जगह पार्किंग बनाई है।

एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
खेकड़ा में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रैस-वे पर आने-जाने वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद रहेगा। मवीकलां गांव के पास एक्सप्रैस-वे पर किसी वाहन को चढने या उतरने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। कोई रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। यातायात पुलिस कर्मी जगह-जगह ट्रेफिक की व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed