फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledged to keep Ganga clean

Meerut News: गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई

Thu, 06 Nov 2025 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Pledged to keep Ganga clean
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने बृहस्पतिवार को हिमाद्री फाउंडेशन के साथ ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य लोगों को गंगा व अन्य नदियों और उसके घाटों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। अभियान के तहत क्लब ने 50 किलो से अधिक कूड़ा एक घंटे में एकत्रित किया। क्लब और हिमाद्री फाउंडेशन ने मुख्य रूप से प्लास्टिक जनित कूड़ा जैसे पॉलीथिन, चिप्स के पैकेट, ढक्कन, कांच की बोतल आदि एकत्रित किया। क्लब ने लोगों को गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि कचरा और प्लास्टिक नदी में न फेंकें। क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने गंगा की स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। अभियान में हिमाद्री फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक वर्मा, अरुणिमा, ओम, सुनील, लक्ष्य निचंत, अभिषेक, यशिका, अनमोल, हिमांशु, कैफ, तरुण जैन, मयंक टम्टा, पंकज, अरमान, सचिन सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed