{"_id":"6895100ab40c5413320662cc","slug":"players-will-be-honored-today-at-gtb-cricket-academy-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138356-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में आज होगा खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में आज होगा खिलाड़ियों का सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान पांचवे ऑल इंडिया विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों और विजेता व उपविजेता टीमों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी व क्रिकेटरों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में 8 से 11 साल की चार टीम, 12 से 16 वर्ष की चार टीम सम्मानित की जाएंगी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बल्लेबाज, गेंदबाज सभी को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में इंद्रजीत सिंह सालवान, प्रधानाचार्य कर्मेंद्र सिंह, समाज सेवी वरुण अग्रवाल, जितेंद्र पाल सिरोही, डॉ. संजय जैन, ईएम स्पोर्ट्स से विनीत सरीन, आर आर स्पोर्ट्स से सुभाष राजपूत, राहुल दत्ता, रजनीश कौशल आदि का विशेष योगदान रहा।