{"_id":"6a4cff332c376b94a40e7fc5","slug":"players-to-be-felicitated-at-the-conclusion-of-the-cricket-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-155818-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान में बुधवार को 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाले प्रतिभागियों और अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के अध्यक्ष विवेक कोहली खिलाड़ियों को खेल सामान देकर सम्मानित करेंगे।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतिवर्ष प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। इस बार कुश्ती में साक्ष्य और रोहित यादव, एथलेटिक्स में ख्याति माथुर, रीत राठौर क्रिकेट में इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य रही पारुणिका सिसोदिया, खुशी असवाल, बैडमिंटन में मिताशी चौहान, गर्वित त्रिपाठी आदि का सम्मान किया जाएगा।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि यदि किसी भी खिलाड़ी को किसी अन्य खेल के लिए भी सामान की जरूरत है तो वह संपर्क कर सकता है। इसके अलावा क्रिकेट का सामान खिलाड़ियों को अनिल सरीन स्टेनफोर्ड, विनीत सरीन ईएम स्पोर्ट्स, सुभाष राजपूत आरआर स्पोर्ट्स और अर्जुन कोहली ग्लोबल स्टैग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।