फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showed their strength in sports competitions

Meerut News: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 14 Mar 2026 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in sports competitions
दौराला - प्राथमिक विद्यालय में विजेता बच्चों को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : स्वयं
प्राथमिक विद्यालय भराला का वार्षिकोत्सव और खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। प्राथमिक विद्यालय भराला में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।खेल प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, बोरा रेस, मेंढक रेस और नींबू रेस आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में युगल, देवराज, रोहन, वैष्णवी, अनस, भावना और देविका आदि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण में मुख्य अतिथि प्रधान राजेंद्र और प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक ने अध्यापिकाओं ममता, कविता, शालिनी, रेशमा, आंगनबाड़ी रामभतेरी, अनीता, पूजा, सविता के साथ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 के प्रत्येक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इंटर हाउस प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने पूरे सत्र में 85 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed