फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showcased their talent at the karate competition.

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 Sep 2026 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 20 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent at the karate competition.
पंख हौसलों की उड़ान संस्था ने कराया आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार खेल दिखाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. जेवी चिकारा, कुश्ती कोच जबर सिंह सोम, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 8 बालिका वर्ग में धाराषि ने प्रथम, कुमुद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 7 में नंदिनी ने पहला, वेदांशी ने दूसरा और तंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में विदुषी ने प्रथम, निशु ने द्वितीय, प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर 10 में अयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सात से आठ वर्ष में विक्रांश ने प्रथम, अविनाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 महिला में प्रिया ने प्रथम, सिद्धी तोमर ने दूसरा, कीर्ति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 11 में यशि तोमर ने पहला, वनिका ने दूसरा, जैविया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, दीपशिखा, जयप्रकाश, रानी, सिद्धांत, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed