फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from various schools participated in the Under-18 basketball selection competition on Monday.

अंडर 13 से 15 वर्ग में जीटीबी ने ट्रॉफी जीती

Wed, 30 Jul 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Players from various schools participated in the Under-18 basketball selection competition on Monday.
सुनील कैथवास....जीटीबी पब्लिक स्कूल में विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रही 
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अंडर 13 से 15 वर्ग में फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में जीटीबी वॉरियर्स की टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जीटीबी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 203 रन बनाए। इसमें मनन ने 70, अभिजीत ने 48, समीर ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हिमांशु ने तीन, मुर्शीद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी किंग्स की टीम 18 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें मार्विश ने 43, शिवाग ने 41, रिहान ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने पांच विकेट और मनन ने दो विकेट लिए। आहद, कुश और अभय को एक-एक विकेट लिया। जीटीबी वॉरियर्स ने 11 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. वसुधा सिंह व डॉ. कर्मेंद्र ने विजेताओं को सम्मानित किया। व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज 26 विकेट लेने वाले अभय रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विशाल 150 रन और मैन ऑफ द सीरीज 21 विकेट और 90 रन बनाने वाले अनमोल को दिया गया। अच्छा प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों में मार्विश, मनन, कुणाल, आहद, सागर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, अंशुमन सचदेवा, सुभाष राजपूत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed