फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players are winning medals on the basis of hard work, government is looting accolades: Jayant Chaudhary

UP: चौधरी जयंत बोले- मेहनत के दम पर पदक जीत रहे खिलाड़ी, वाहवाही लूट रही सरकार, पढ़िए पूरा भाषण

Fri, 27 Oct 2023 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 27 Oct 2023 05:17 PM IST
सार

Chaudhary Jayant Singh News : जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में खेल बजट की कमी और संसाधनों का अभाव है। इसके चलते खिलाड़ियों को मजबूर होकर हरियाणा, पंजाब आदि दूसरे राज्यों में प्रैक्टिस के लिए जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Players are winning medals on the basis of hard work, government is looting accolades: Jayant Chaudhary
गांव झबीरण में एशियाई खेलों की दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान समारो

विस्तार

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि भारत सरकार अपनी खेल नीति की प्रशंसा कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि देश का खेल बजट मात्र 3400 करोड़ रुपये है, जो प्रति व्यक्ति केवल 24 रुपये बैठता है। ऐसे में सरकार थोथी बयान बाजी कर मेहनतकश खिलाड़ियों के बलबूते खुद वाहवाही लूटने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार को रालोद मुखिया झबीरण गांव में आयोजित एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता प्राची चौधरी के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सहारनपुर के सरसावा में जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में खेल बजट की कमी और संसाधनों का अभाव है। इसके चलते खिलाड़ियों को मजबूर होकर हरियाणा, पंजाब आदि दूसरे राज्यों में प्रैक्टिस के लिए जाना पड़ता है। प्राची ने भी पंजाब के पटियाला में जाकर अपनी प्रतिभा को निखारा।

विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह नशा और आपराधिक मामलों से दूर रहकर खेलों में रुचि लें। उन्होंने गांव के जिम्मेदारों का आह्वान किया कि वह गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रस्ताव लेकर आएं। एक सप्ताह के अंदर उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि को खेलों के लिए समर्पित किया हुआ है। खेल सिर्फ खेल नहीं होते इनसे अनेक संसाधन भी खड़े होते हैं।

शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि यदि संसाधन उपलब्ध हों तो किसान के बेटा और बेटी खेलों में भारत को अग्रणी स्थान पर लाने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने रालोद मुखिया का स्वागत किया।

विज्ञापन

ओलंपिक में स्वर्ण में बदल दूंगी पदक : प्राची चौधरी
रजत पदक विजेता प्राची चौधरी ने कहा कि उनकी उपलब्धि उन सभी की है जिन्होंने यहां तक पहुंचने में सहयोग दिया है। उन्होंने मंच पर हाथ उठाकर विश्वास दिलाया कि वो अपने रजत पदक को पेरिस ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक में बदलने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह, इकरा हसन, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक अब्दुल वारिस, सुनील रोहटा, ऋषिराज सिंह आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और संचालन प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राव कैसर, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराज सिंह, अय्यूब हसन, धर्मपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रमोद चौधरी, जिला महासचिव अतुल फंदपुरी, महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, प्रताप लोहिया, अशोक चौधरी, मनोज, भूरा मलिक, मुकेश सैनी, वाजिद अली, विजय कौशिक आदि रहे।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed