फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Plaster of veterinary hospital building fell

Meerut News: पशु चिकित्सालय भवन का प्लास्टर गिरा

Tue, 02 Dec 2025 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Plaster of veterinary hospital building fell
पशु चिकित्सालय का भवन का टूटा प्लास्टर फोटो संवाद
जानी खुर्द। जानी स्थित पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर मंगलवार दोपहर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानी ब्लॉक के प्रांगण में 50 साल पूर्व पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कराया गया था। अब यह भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। जर्जर होने के कारण तीन माह पूर्व जगह-जगह से भवन की दीवार का प्लास्टर छूटने लगा था। वहीं सीलन के कारण फार्मासिस्ट व औषधि कक्ष की छत का भी जगह-जगह से प्लास्टर टूटकर गिरने लगा था। कई बार स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों को जर्जर भवन की सूचना दिए जाने के बाद भी भवन की मरम्मत नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर फार्मासिस्ट कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया। घटना के समय फार्मासिस्ट राज बहादुर व अन्य कर्मचारी कक्ष में मौजूद थे। प्लास्टर गिरते देख सभी कमरे से बाहर आ गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संदीप शर्मा ने बताया कि भवन की जर्जर हालत के लिए शासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। संभावना है कि जल्द ही जर्जर भवन की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed