फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Piyush Murder case: Students have protested in collectorate office at Meerut

पीयूष हत्याकांड: कलक्ट्रेट में छात्रों का हंगामा, कहा कि पुलिस की तानाशाही से बिगड़ सकता है माहौल

Tue, 10 Sep 2019 10:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Piyush Murder case: Students have protested in collectorate office at Meerut
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पीयूष हत्याकांड में छात्रनेता सचिन चौधरी पर हत्या की धारा बढ़ाने के खिलाफ सीसीएसयू के छात्रों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना देकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन की तानाशाही शहर का माहौल बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन


पूर्व छात्र अध्यक्ष संदीप चौधरी, रालोद नेता प्रशांत वर्मा, राजीव बालियान, दीपक पंवार, विशाल चौधरी, आदित्य पंवार, कुलदीप चौधरी, हितेश रस्तोगी, विपिन पंवार, विकास राणा, संजय चौधरी सहित करीब 80 से 100 छात्र जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला से छात्रनेताओं ने कहा कि हम शांति के साथ समस्या का समाधान चाहते हैं। लेकिन पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कादिर एनकाउंटर पर उठे सवाल, आखिर कैसे रखा गया 20 हजार का इनाम, दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ बैठी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पीयूष चौधरी की हत्या में छात्र नेता सचिन चौधरी पर हत्या का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना कर सचिन का नाम निकाल दिया था। अब पौने दो साल बाद फिर से सचिन का नाम हत्या में शामिल कर उस पर क्यों इनाम किया जा रहा है। आरोप है कि सचिन चौधरी ने छात्र कादिर मुठभेड़ को लेकर धरना दिया तो पुलिस तानाशाही पर उतर आई। पुलिस-प्रशासन के नकारात्मक रवैये पर छात्रों में भारी रोष है। उत्पीड़न के साथ-साथ पुलिस सचिन चौधरी को फर्जी मुकदमे में घसीटने का प्रयास कर रही है जो लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सचिन चौधरी की गिरफ्तारी हुई तो पुलिस प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा।

कादिर को तो गोली मार दी थी
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह भी छात्रों को समझाने कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने छात्रनेताओं से कहा कि सचिन चौधरी पर मुकदमा दर्ज था। पीयूष के पिता ने अब शिकायत की तो पुलिस ने विवेचना की। एसपी सिटी बोले कि छात्रों को धरना देना नहीं चाहिए, मुझसे या एसएसपी से मिलते। सचिन पुलिस के बुलाने पर क्यों नहीं आया, जबकि उसके घर पुलिस ने नोटिस भी चस्पा किया। इस पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि एसपी सिटी और एसएसपी से कौन मिलेगा। छात्र कादिर को परिजन सौंपकर आए थे और उसे चार घंटे बाद पुलिस ने गोली मार दी थी। ऐसे ही हम भी 15 साल पहले अध्यक्ष रहे, अब पुलिस तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर देगी। 

यह भी पढ़ें: कादिर मुठभेड़: भाजपा दो फाड़, पुलिस के समर्थन में एक खेमा, एनकाउंटर पर मुहर और इंस्पेक्टर को इनाम 

...आपके दादा भी यहां वीसी थे 
एसपी सिटी ने कहा कि मैं जानता हूं सीसीएसयू के छात्रों को, तो इस पर संदीप चौधरी ने कहा कि एसपी सिटी साहब आपके दादा रामलोचन सिंह भी सीसीएसयू में कुलपति रहे हैं। जिस पर एसपी सिटी शांत रहे। बाद में छात्रनेताओं ने राज्यपाल के नाम एसपी सिटी और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed