फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pitbull attacked on daughter of constable in Kankarkheda of Meerut

Meerut: खूंखार पिटबुल ने सिपाही की बेटी पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, ऐसे बची मासूम की जान

Mon, 29 May 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 May 2023 09:29 PM IST
सार

Meerut News : खूंखार पिटबुल ने सिपाही की बेटी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि पड़ोसी ने बच्ची की जान बचा ली।

विज्ञापन
Pitbull attacked on daughter of constable in Kankarkheda of Meerut
पिटबुल ने बच्ची पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में पिटबुल द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां सोमवार शाम को कांस्टेबल की बेटी पर पिटबुल ने हमला कर दिया। पिटबुल के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पड़ोसी व्यक्ति अपने घर के बाहर घूम रहा था, जिसने आनन-फानन लाठी-डंडों से हमला कर बच्ची को छुड़ा लिया। इसके बाद परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित परिजनों ने थाने पर पिटबुल के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सरधना रोड स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी सुधीर मलिक मेरठ में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात है। सोमवार को कांस्टेबल चालक ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, सोमवार शाम के समय उनकी बेटी वर्णिका मलिक अपनी बहन अवनी मलिक के साथ साइकिल चला रही थी। कांस्टेबल चालक ने बताया कि पड़ोस में एक युवक ने घर में पिटबुल पाल रखा है। आरोप है कि साइकिल चलाने के दौरान पिटबुल ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी साइकिल से सड़क पर जा गिरी। वहीं, पिटबुल ने बच्ची पर दातों व पंजे से हमला कर दिया। पिटबुल के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटबुल के हमले के दौरान पड़ोसी विनय घर के बाहर टहल रहा था, जिसने पिटबुल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद पिटबुल ने बच्ची को छोड़ दिया और पीछे हट गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उधर, पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। पीड़ित ने आरोपी पिटबुल मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आ गई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed