फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pistol and cartridges recovered from the accused on remand

आरोपी से रिमांड पर तमंचा और कारतूस बरामद

Fri, 09 May 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Pistol and cartridges recovered from the accused on remand
हस्तिनापुर। तीन मार्च को थाना क्षेत्र के गांव छोटी चामरौध में बरात में डीजे पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लाया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

गांव छोटी चामरोध में 3 मार्च को डीजे पर हुए विवाद में रठौरा कलां निवासी विक्रम को गोली मार दी गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल के चचेरे भाई गुलाब सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया था कि उसके ताऊ का लड़का विक्रम सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी राठौरा कलां को सुखदेव सिंह द्वारा धक्का मारा गया और हरमन ने विक्रम को गोली मार दी थी, जो विक्रम के गले में लगीं थीं। सुखदेव ने दूसरी गोली मारी, जो विक्रम की जांघ में लगी। पुलिस ने सुखदेव सिंह निवासी कुन्हैडा, हरमन व हरजीत निवासी तारापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। परंतु गिरफ्तार नहीं हो सके। सुखदेव और हरमन ने 25 अप्रैल को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। हरजीत अभी फरार है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुखदेव सिंह को रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed