फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pinddaan and lamp donation done in memory of ancestors, tears welled up in eyes.

Meerut News: पूर्वजों की याद में किया पिंडदान व दीपदान, आंखों से छलके आंसू

Fri, 15 Nov 2024 04:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Pinddaan and lamp donation done in memory of ancestors, tears welled up in eyes.
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में चौथे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर सूर्यास्त के समय दीपदान व पिंडदान से गंगा नगरी जगमगा उठी। महाभारत काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने नम आंखों से पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीप जलाकर गंगा को दान किए। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।
विज्ञापन

मखदूमपुर गंगा घाट पर पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में दीपदान और स्नान करने के लिए पिछले पांच दिनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था। लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

मेले का सबसे अहम पर्व चतुर्दशी को मनाया गया। श्रद्धालुओं ने साल भर के दौरान मृत अपने परिजनों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में पिंडदान व दीपदान किया। अपनों को याद कर श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक आए। श्रद्धालुओं ने सुबह के समय गंगा में स्नान के बाद टेंट में बनने वाले भोजन व व्यंजन का आनंद लिया। शुक्रवार को पूर्णिमा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपों से जगमग हुई गंगा
बृहस्पतिवार की शाम को गंगा घाट पर दीपदान के वक्त भव्य नजारा दिख रहा था। जिनका प्रतिबिंब गंगा में पड़ने से ऐसा लग रहा था, जैसे गंगा मैय्या को आकाश गंगा का स्वरूप मिल गया हो। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर जुटी रही। देर रात तक श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed