फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pilgrimage sites are the main basis of our culture: Sadhvi Priyadharma

तीर्थ स्थल हमारी संस्कृति के प्रमुख आधार : साध्वी प्रियधर्मा

Mon, 20 Apr 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage sites are the main basis of our culture: Sadhvi Priyadharma
- इक्षु रस से पारणा कर तपस्वियों ने पाया धर्मलाभ, निकाली गई भव्य वर घोड़ा यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री श्वेतांबर जैन तीर्थ क्षेत्र पर चल रहे पारणा महामहोत्सव में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्षीतप के तपस्वियों ने इक्षुरस (गन्ने के रस) से पारणा कर धर्मलाभ अर्जित किया। भगवान की भव्य वर घोड़ा यात्रा (शोभायात्रा) भी निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रातःकाल श्री आदीश्वर भगवान के पारणे के मूल स्थल चरण मंदिर तक वर घोड़ा यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर निशियां जी पहुंची। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान चंदन बेन मूलचंद चैटिया को श्री आदीश्वर भगवान का इक्षु रस से प्रक्षाल करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पारणा कल्याणक संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं ने भगवान को इक्षु रस अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

राजकुमार श्रेयांश के स्वरूप में गुरचरण दास व प्रवीण कुमार परिवार ने भगवान एवं तपस्वियों का पारणा कराया। वर्षीतप के तपस्वियों ने पारणा लाभ लिया। धर्मसभा में प्रवचन करते हुए साध्वी प्रियधर्मा महाराज ने कहा कि हस्तिनापुर का यह स्थल अत्यंत पवित्र है, जहां प्रभु ने पारणा किया था। उनके पौत्र श्रेयांश कुमार ने यहां भव्य स्तूप बनवाकर चरण पादुका स्थापित की, जो आज निशियां जी के रूप में विख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल हमारी संस्कृति के प्रमुख आधार हैं और आध्यात्मिक उन्नति के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। शोभायात्रा में संघपति मनोज कुमार व लोकेश कुमार रहे। भगवान को रथ में विराजमान कराने का सौभाग्य ईशा बेन मीठालाल और सारथी बनने का अवसर चंपा बेन को मिला।

समिति के प्रधान त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि मंगलवार को महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में महामंत्री शुभकांत जैन, तेजपाल सिंह, अतुल कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह व सचिन कुमार सहित स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed