फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Piles of garbage pile up in Mulhera, villagers appeal to SDM

Meerut News: मुल्हेड़ा में कूड़े के लगे ढेर, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Sun, 21 Sep 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up in Mulhera, villagers appeal to SDM
- अनुसूचित जाति बस्ती के सामने अवैध रूप से फेंका जा रहा कूड़ा, कई बार शिकायत पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

सरधना। तहसील के गांव मुल्हेड़ा के अनुसूचित जाति के लोगों ने गांव में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त स्वास्थ्य संकट और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों के ठीक सामने अवैध रूप से कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। इससे वहां काफी मात्रा में कूड़े का ढेर लग गया है। इस कारण भीषण दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा सड़ने से निकलने वाले कीड़े-मकोड़े और बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वह पिछले एक साल से समस्या के संबंध में प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान द्वारा भी इस समस्या की लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सरधना से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से कूड़ा हटाने के लिए सफाई विभाग को निर्देशित किया जाए, संबंधित ग्राम पंचायत व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई हो। गांव में स्थायी कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने खंड विकास अधिकारी को समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में विकास कुमार, अमरपाल, सतपाल, प्रताप सिंह, रेशमा, बेगपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed