{"_id":"5ff76a328ebc3e31965c4e04","slug":"pickup-driver-demanded-for-the-revelation-of-the-murder-family-members-created-a-ruckus-at-rohata-police-station-sardana-news-mrt5194149174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक हत्याकांड के खुलासे की मांग, परिजनों ने रोहटा थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप चालक हत्याकांड के खुलासे की मांग, परिजनों ने रोहटा थाने में किया हंगामा
विज्ञापन

रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के गांव डालमपुर के जंगल में चार दिन पहले गाजियाबाद के पसौंडा निवासी पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार को मृतक के परिवार वालों ने रोहटा थाने पर हंगामा करते हुए हत्याकांड के खुलासे की मांग की। पुलिस ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
तीन जनवरी को डालमपुर गांव के स्कूल के पास पसौंडा जिला गाजियाबाद निवासी पिकअप चालक शमीम पुत्र हासिम का शव पड़ा मिला था। उसे गोली मारी गई थी। पास ही पिकअप गाड़ी खड़ी मिली थी। सामने आया कि चालक को अगवा कर उसकी डालमपुर गांव के जंगल में उसकी हत्या की गई। इससे पहले उसकी लोकेशन जानी थाने के ढढरा गांव में एक खंडहर में मिली थी। यह लोकेशन उसने अपने परिजनों को भेजी थी। परिवार वाले लगातार पुलिस के संपर्क में हैं और हत्याकांड के खुलासे की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
बृहस्पतिवार को मृतक के परिवार वाले थाने पहुंचे। परिजनों ने मामले में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा-प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत करते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस टीमें मामले की तह में लगी हुई हैं। शीघ्र हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि हत्याकांड की जांच में पुलिस टीमें लगातार लगी हुई हैं। हत्याकांड का खुलासा जल्द किया जाएगा।