{"_id":"673bb0211f4f3485b6051d96","slug":"pickup-driver-commits-suicide-after-going-to-wifes-parents-house-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124683-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी के मायके जाने पर पिकअप चालक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी के मायके जाने पर पिकअप चालक ने दी जान
विज्ञापन
दंपती में विवाद के बाद मायके गई थी महिला
मायके जाने के बाद मोबाइल पर बात करते समय हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर के मलियाना में बिजलीघर के पास 33 वर्षीय वासु ने रविवार रात पत्नी से विवाद के बाद साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक पिकअप चलाने वाले वासु का अपनी पत्नी पूजा से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को भी वासु का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पूजा मायके चली गई थी। रात को फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद फिर विवाद हुआ। गुस्से में वासु ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया।
जिसके बाद वह कमरे में चला गया। सोमवार को परिजन वासु को जगाने पहुंचे तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने पहले तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई से मना किया लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।