फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   physical verification of pond excavation

तालाब की खोदाई का भौतिक सत्यापन किया

Fri, 20 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
physical verification of pond excavation
माछरा। खंड विकास अधिकारी ने माछरा के तालाब का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कमियां सामने आने पर उन्हें तत्काल दूर करने के लिए सीडीओ मेरठ को अवगत कराने का निर्णय किया।
विज्ञापन

माछरा में शिव मंदिर एवं दलितों की आबादी के समीप करीब 16 बीघा का तालाब है। जिसमें कूड़ा भर दिए जाने से आसपास के नलों का पानी भी खराब हो गया है। इस पर विधायक सत्यवीर त्यागी एवं ग्राम प्रधान माछरा राकेश त्यागी के प्रयास से तालाब की सफाई एवं खोदाई के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा ठेका छोड़ा गया। संबंधित ठेकेदार ने तालाब में खोदाई के दौरान रेत निकलने पर अवैध खनन कर बेचना शुरू कर दिया। एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह से शिकायत पर किठौर पुलिस ने अवैध खनन के दौरान डंपर पकड़ लिये। इसके बाद अवैध खनन बंद हुआ। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने बताया कि अवैध खनन तथा तालाब की निकली सिल्ट से तालाब के चारों ओर मेड़बंदी कर दी गई। वहीं, पूरे तालाब की खुदाई भी नहीं की गई और अवैध कब्जा भी नहीं हटवाया गया। तालाब में नालियों का पानी पहुंचने के लिए पारचे बनाए गए हैं। उनमें घटिया ईंटें लगाई गई हैं। इसकी शिकायत डीएम, सीडीओ, मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर की गई है।
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ माछरा गोपाल गोयल ने तालाब का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे। यहां शिकायत कर्ता अवधेश त्यागी, सत्यवीर त्यागी समेत अन्य लोग रहे। बीडीओ माछरा ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाएगी। जिससे तालाब की समस्याएं दूर होंगी। अवधेश त्यागी ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित त्यागी भी तालाब के प्रति उदासीन बने हैं जबकि उनकी ही देखरेख में खोदाई जारी है। उनसे भी शिकायत की परंतु आश्वासन के सिवा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed