फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Physical test for admission to BPES course completed

बीपीईएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शारीरिक परीक्षण पूरा

Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Physical test for admission to BPES course completed
मेरठ..कंवलजीत..खेल विधविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर यूनिवर्सटी के खेल मैदान में शारीरिक
- मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सालावा में हुआ परीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित पांच दिवसीय शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारंभ हुई थी। कुल 253 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण किया था। 163 अभ्यर्थियों ने पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक परीक्षणों में भाग लिया। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आए थे।
विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए पांच अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गई हैं। यदि इस श्रेणी के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो ये सीटें रिक्त रहेंगी।
विज्ञापन

परीक्षण के अंतिम दिन (22 अगस्त) उन अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया जो निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके थे। प्रयागराज से आए राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर रामू ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाया था। परंतु विश्वविद्यालय ने ऐसे अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने पूरी टीम के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की। प्रवेशार्थियों की पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी। यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट sportsuniup.com पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed