फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Physical fitness test for admission in BPES will start from today

बीपीईएस में प्रवेश के लिए आज से शुरु होंगे फिजिकल फिटनेस टेस्ट

Mon, 01 Sep 2025 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Physical fitness test for admission in BPES will start from today
- बीपीईएस के बाद बीएससी फिजिकल एजुकेशन व खेल कोर्ट के होगे प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने सत्र 2025-26 में बीपीईएस यानी बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन फिटनेस टेस्ट कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिसर के विभाग और उससे संबंधित कॉलेजों बीपीईएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर फिटनेस टेस्ट दो सितंबर को शुरू होंगे और आठ सितंबर तक चलेंगे। इसमें अभ्यर्थी तीन माह के शारीरिक दक्षता परीक्षण से गुजरेंगे। इनमें 50 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रांड जंप और एक हजार मीटर दौड़ शामिल है। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के तीनों इवेंट में अभ्यर्थियों को शामिल होना अनिवार्य है। हालांकि किन्हीं दो में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेरिट में शामिल किए जाएंगे।
50 मीटर दौड़ को पुरुष वर्ग में आठ सेकंड और महिला वर्ग में नौ सेकंड में पूरा करना होगा। वहीं, स्टैंडिंग ब्रांड जंप में पुरुष अभ्यर्थियों को न्यूनतम 165 मीटर और महिलाओं को 1.15 मीटर कूदना होगा। 1000 मीटर दौड़ के लिए पुरुष वर्ग में पांच मिनट और महिला वर्ग में छह मिनट मिलेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को अपनी स्पोर्ट्स किट साथ लानी होगी। हर दिन दक्षता परीक्षण सुबह आठ बजे शुरु होगा। इसलिए अभ्यर्थी तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। सभी प्रतिभागी डॉक्टर का फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की प्रति भी अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
विज्ञापन

10 से शुरु हो सकते हैं खेल कोटे के टेस्ट
विवि परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग और उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित बीएससी फिजिकल एजूकेशन में प्रवेश के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट 10 सितंबर से शुरु हो सकते हैं। एनईपी के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम व बीएससी में पांच प्रतिशत खेल कोटे के प्रवेश के लिए भी फिटनेस टेस्ट 10 से 12 सितंबर के बीच करने की तैयारी है। इसके बाद बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 16 सितंबर के बाद कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
दो सितंबर : ए से बी अक्षर के नाम वाले
तीन सितंबर : सी से जे अक्षर के नाम वाले
चार सितंबर : के से एन अक्षर के नाम वाले
पांच सितंबर : ओ से आर अक्षर के नाम वाले
छह सितंबर : एस से यू अक्षर के नाम वाले
सात सितंबर : वी से जेड अक्षर के नाम वाले
आठ सितंबर : सभी छूटे हुए अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed