फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Photograph taken while sitting on SDM's chair, case registered

एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो खींचा, केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Photograph taken while sitting on SDM's chair, case registered
मेरठ। सदर तहसील में एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर एक युवक ने पहले फोटो लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम के आदेश पर लेखपाल राहुल की ओर से आरोपी समीर कुमार के खिलाफ देहली गेट थाने पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम डॉ. दीक्षा जोशी का ऑफिस है। वे यहां सप्ताह में दो बार बैठती हैं। बुधवार को एसडीएम ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा रहा है। इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए ऑफिस के सभी कर्मचारियों को तलब करते हुए फटकार लगाई और सभी से स्पष्टीकरण मांग लिया। वहीं, देहली गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लेखपाल राहुल की ओर से आरोपी समीर कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed