{"_id":"5fac49108ebc3e9b7d3fedb7","slug":"photo-of-baddo-s-partner-went-viral-with-two-union-ministers-meerut-news-mrt510660142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रीय मंत्रियों संग वायरल हुई बद्दो के साथी की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रीय मंत्रियों संग वायरल हुई बद्दो के साथी की फोटो
विज्ञापन
मेरठ। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में एक ऐसा व्यक्ति देखा गया है, जिसे ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो का साथी बताया जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, मेरठ कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विराट सिंह ही मौजूद थे। इस दौरान बद्दो का साथी पपीत बढ़ला भी उपस्थित था। पपीत कार्यक्रम में किसके साथ और क्यों गया था, इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, बद्दो की कोठी कुर्क करने के बाद पुलिस बद्दो के 17 साथियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने इसकी लिखा-पढ़ी पूरी कर सूची अधिकारियों को भेज दी। सूची में पपीत के साथ मुकुट महल होटल का मालिक मुकेश गुप्ता और अनिल छाबड़ा समेत और भी लोग हैं। कहा जा रहा है कि यह जानकारी होने के बाद से पपीत खुद को गैंगस्टर की कार्रवाई से बचाने में जुट गया है। माना जा रहा है कि इसके लिए उसे राजनीतिक शरण की जरूरत है।
यही कारण है कि कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों के साथ पपीत के फोटो उसके ही साथियों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पुलिस में भी खलबली मच गई है। पुलिस पपीत के मंत्रियों के कार्यक्रम में जाने या उसे वहां ले जाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि अगली कार्रवाई उसी आधार पर की जाए।
विज्ञापन
कुर्की के बाद बद्दो के करीबी बेचैन
पुलिस के बद्दो के करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद उससे जुड़े लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वे हर उस व्यक्ति से मदद चाहते हैं, जो उन्हें पुलिस से बचा सके। बद्दो के कुछ साथी बीते दिनों में गुप्त स्थानों पर जाकर छिप गए हैं।
वर्जन
आदेश मिलते ही गैगस्टर
बदन सिंह बद्दो, पपीत बढला, अनिल छाबड़ा और मुकेश गुप्ता समेत कई लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए लिखा-पढ़ी हो चुकी है। अधिकारियों के निर्देश मिलते हैं गैंगस्टर लगा दिया जाएगा।-अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी