फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Phoolan Devi was a courageous woman who raised her voice against injustice and oppression

अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली साहसी महिला थी फूलन देवी

Sun, 10 Aug 2025 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi was a courageous woman who raised her voice against injustice and oppression
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव नंगली खता में सपा कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के बीच वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई। इसका आयोजन धीरज कश्यप ने किया। अध्यक्षता राजेंद्र कश्यप व पृथ्वीराज कश्यप ने की। संचालन प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा व देवेंद्र गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि सपा नेता किशोर वाल्मिकी रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन

किशोर वाल्मीकि ने कहा कि फूलन देवी एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने समाज के वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी, जो सर्व समाज के लिए एक प्रेरणा बन गईं। उनकी वीरता और दृढ़ संकल्प को हमेशा याद रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें आगे बढ़ाते हुए संसद तक पहुंचाया था। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम करती है। हम सब मिलकर फूलन देवी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश कश्यप, जबर सिंह कश्यप, वीर सिंह प्रजापति, महेंद्र कश्यप, रतन सिंह कश्यप, आकाश प्रजापति, आजाद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed