फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PhD program started in Indian Knowledge System

भारतीय ज्ञान प्रणाली में पीएचडी कार्यक्रम शुरू

Sun, 17 Aug 2025 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
PhD program started in Indian Knowledge System
मोदीपुरम। शोभित विवि में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) में पीएचडी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत शोधार्थियों को भारतीय परंपराओं पर शोध करने का मौका मिलेगा। विवि के प्रति कुलपति व डीन रिसर्च प्रो. डॉ. जयानंद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं, दर्शन, विज्ञान, चिकित्सा, गणित, खगोल विज्ञान, कला, साहित्य और शासन-व्यवस्था जैसे विविध क्षेत्रों के योगदानों का शोध कर उन्हें वैश्विक पटल पर स्थापित करना है। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली गौरवशाली धरोहर के साथ आधुनिक भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी है। इसमें वेदों की आध्यात्मिक गहराई, उपनिषदों की दार्शनिक दृष्टि, आयुर्वेद और योग का स्वास्थ्य विज्ञान, गणित एवं खगोल विज्ञान की वैज्ञानिक परंपरा, कला, साहित्य का सांस्कृतिक वैभव शामिल है। कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने कहा कि शोध ही किसी राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक मार्ग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed