फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PhD Admission: Interview for Psychology subject on January 22

पीएचडी प्रवेश: मनोविज्ञान विषय के साक्षात्कार 22 जनवरी को

Sat, 10 Jan 2026 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
PhD Admission: Interview for Psychology subject on January 22
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग में कुछ विशेष अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की नई तिथि घोषित की है। विश्वविद्यालय द्वारा पहले ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनके आधार पर अधिकांश अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। हालांकि, कुछ अभ्यर्थी अपरिहार्य कारणों से उस दिन साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोबारा साक्षात्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह साक्षात्कार 22 जनवरी को सुबह 10 बजे मनोविज्ञान विभाग में आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार में केवल वही अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे, जो पूर्व निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहे थे। नोटिस में यह भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होता है, तो उसका पीएचडी प्रवेश हेतु आवेदन स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन

दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचें। इनमें भरे हुए आवेदन पत्र की प्रति, प्रवेश पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, जाति एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू), नेट/जेआरएफ प्रमाण पत्र, प्रस्तावित शोध विषय पर 500 शब्दों का विवरण तथा नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed