फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PFI Member caught

हिंसा कराने वाला पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
PFI Member caught
मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को शहर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने पीएफआई के सदस्य मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो फुटेज और मोबाइल की लोकेशन व अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम निवासी खिवाई थाना सरूरपुर का रहने वाला है। जिसके पास से मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि 20 दिसंबर को मुस्तकीम अपने साथियों के साथ लिसाड़ीगेट में मस्जिद में पहुंचा था। मुस्तकीम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है। शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय में पूर्र्व में हुई बैठकों में भी शामिल रहा है। पूछताछ में सामने आया कि मुस्तकीम की हापुड़ रोड स्थित ढबाई नगर में मौसी रहती है। 18 दिसंबर को मौसी के यहां जाना बताकर वह मेरठ आया था। उसके बाद लिसाड़ीगेट और ढबाई नगर में बैठक की थी। उसने पीएफआई के पोस्टर बांटे और भीड़ को भड़काने की कोशिश की।
विज्ञापन

एसपी सिटी के अनुसार बवाल कराने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे। जिनमें भड़काऊ पोस्ट डाली गईं और बदला लेने के लिए भीड़ को उकसाया गया। एक जगह नकाब लगाकर पथराव करने में भी उसका फोटो सामने आया। 20 दिसंबर को उपद्रव में आरोपी ने भड़काने के लिए अलग-अलग जगह मीटिंग कर मेसेज डाले। जिसके मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब निवाड़ी गाजियाबाद भेजा जाएगा। आरोपी के बैंक खाते की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed