फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Perform as many virtuous deeds as possible in life: Shastri

जीवन में अधिक से अधिक शुभ कर्म करो : शास्त्री

Thu, 21 May 2026 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Perform as many virtuous deeds as possible in life: Shastri
- भोलेश्वर महादेव मंदिर में चल रही कथा में श्रीराम से जुड़े प्रसंग भी सुनाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नई सड़क स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास डॉ. राम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मृत्यु हमारे जीवन का इतिहास लिखती है। मनुष्य को ऐसा जीवन जीना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां गर्व महसूस करें। इसके लिए अधिक से अधिक शुभ कर्म करो। इससे अपने साथ ही हम औरों के कल्याण में भी सहयोगी होंगे। कथा में श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग भी सुनाए गए।
डॉ. शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा का उद्देश्य मानव को शुभ कर्मों की प्रेरणा देना है। हमारे जीवन की पोथी का कोई भी पृष्ठ ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे समाज या परिवार का सिर झुक जाए। हमारे कर्म प्रेरणा का स्रोत बनें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र का गुणगान किया जाता है। उसी प्रकार मनुष्य के कर्म भी इतिहास बन जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के पास चाहे कितनी भी धन-संपत्ति क्यों न हो, यदि उसके भीतर दान, परोपकार, सरलता, सहजता और संवेदनशीलता का अभाव है तो वह स्वयं एक बड़ा शून्य है। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम की बाल लीलाएं, श्रीराम विवाह, वन गमन, सीता हरण, जटायु प्रसंग एवं रावण वध का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भी चित्रण किया गया। कथा में अशोक गोयल नितिश, आलोक सिसोदिया, राधा, प्रीति, आभा गोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed