फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People were stunned by the blast, echo was heard up to 25 km

धमाके से सहम गए लोग, 25 किमी तक सुनाई दी गूंज

Fri, 04 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
People were stunned by the blast, echo was heard up to 25 km
धमाके से सहम गए लोग, 25 किमी तक सुनाई दी गूंज
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर / हस्तिनापुर। चांदपुर और जलीलपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ चार बजे हुए धमाके से ग्रामीण सहम गए। धमाके की आवाज करीब 25 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पड़ोसी जनपद मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग एक दूसरे से जानकारी करते रहे लेकिन धमाके की वजह का पता नहीं चला। कुछ लोग भूकंप तो कुछ फाइटर प्लेन की आवाज होने का संदेह जताते रहे। पुलिस भी क्षेत्र में भ्रमण कर धमाके की वजह जाने का प्रयास करती रही।

जलीलपुर क्षेत्र के गांव दत्तियाना, सुजातपुर, स्याली, नारनौर, खानपुर खादर, रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी, सलेमपुर, हरिनगर, मुबारकपुर, धींवरपुरा, बलिया नंगली, मनोटा, गंधौर, रवाना, कमालपुर, अजदेव, पाड़ला, महमंदपुर, बेगमपुर, नवादा, शाहपुर, कुतुबपुर गांवड़ी, वीरमपुर, सब्दलपुर तेली, अकबरपुर व चांदपुर नूरपुर रोड पर गांव पीपलसाना तक आवाज सुनने की अमित कुमार, खानचंद पाल, गुरविंदर सिंह, दुष्यंत सिंह, चरन सिंह आदि दर्जनों ग्रामीणों ने पुष्टि की है। हस्तिनापुर खादर में भी धमाके की गूंज सुनाई दी। तेज धमाके के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हकीकत जानने के लिए लोग इधर-उधर दौड़े। फोन घुमाए गए, लेकिन धमाका कहां हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही क्षेत्र सहित बिजनौर सीमा में भी जांच की गई, लेकिन स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया धमाका आकाशीय लग रहा है। धमाके को लेकर रहस्य की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग इसे खगोलीय घटना मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे कोई परीक्षण कह रहे हैं। प्लैन के क्रैश होने की चर्चा भी फैल गई, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी है। एसएसपी अजय साहनी ने भी बिजनौर के एसएसपी से बात की, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बिजनौर पुलिस भी जांच में जुटी है। एसडीएम मवाना कमलेश गोयल का कहना है कि धमाका हस्तिनापुर तक सुना गया है। खादर क्षेत्र में पुलिस टीमों को जंगल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इसे प्लेन क्रेश की संभावना जता रहे हैं तो कुछ खगोलीय घटना मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed