फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People went home on Holi... 60 thousand traveled in bus-train

Meerut News: होली पर घर चले लोग... 60 हजार ने किया बस-ट्रेन में सफर

Mon, 06 Mar 2023 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
People went home on Holi... 60 thousand traveled in bus-train
बस स्टैंडों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ रविवार को भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डा से करीब 40 हजार यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। होली के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन और बस अड़डे पर भारी भीड़ उमड़ी। 60 हजार से अधिक यात्रियों ने रविवार को सफर किया। न सिर्फ कम दूरी बल्कि, लंबी दूरी की बसों के भी अतिरिक्त फेरे लगे। अधिकारियों का अनुमान है कि भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डा से करीब 40 हजार यात्रियों ने सफर किया है। वहीं सिटी स्टेशन से करीब 18 हजार यात्रियों ने सफर किया, इनमें से करीब 10 हजार यात्रियों ने काउंटर अथवा ऑनलाइन टिकट खरीदकर यात्रा की।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भैसाली बस अड्डा और सोहराबगेट पर भैसाली बस स्टैंडों पर निरीक्षक स्तर के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनको यात्रियों की संख्या और जरूरत के हिसाब से बसें चलवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार दोपहर 12 बजे बाद सोहराब गेट बस अड्डा पर कानपुर, बरेली, अलीगढ़ और आगरा के यात्री आए। भीड़ को देख इन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को मेरठ परिक्षेत्र की आय एक करोड़ पांच लाख, शनिवार को 95 लाख रुपये और रविवार को करीब सवा करोड़ रुपये हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए बस स्टैंडों पर अतिरिक्त टीमों को लगाया गया है। उनकी जिम्मेदारी है कि सवारियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन कराया जाए। डिपो की बसें दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत आदि के लिए रवाना होती है। बस स्टैंड से सुबह से शाम तक करीब 50 हजार यात्रियों ने रोडवेज की बसों में सफल किया है। प्रत्येक बस ने दो से तीन फेरे अतिरिक्त लगाए हैं। सोहराब गेट डिपो में 126 रोडवेज और 45 अनुबंधित बसें हैं। हापुड़, मुरादाबाद, रामनगर, अलीगढ़, एटा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस की सवारियां ज्यादा होने की वजह से बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए गए।
विज्ञापन


ट्रेनों के संचालन से मिली राहत
देवबंद में ब्लॉक होने की वजह से कई दिन से ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ। शनिवार शाम ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। रविवार सुबह से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का आना शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिटी स्टेशन से करीब 18 हजार यात्रियों ने सफल किया। इनमें से करीब 10 हजार यात्रियों ने कैश काउंटर अथवा यूटीआई एप से टिकट खरीदकर सफर किया है। रविवार होने के बावजूद आरक्षण केंद्र पर आरक्षण कराने वालों की लाइन लगी रही। कैंट स्टेशन पर ठहरने वाली चुनिंदा ट्रेनों से करीब चार हजार यात्रियों ने सफल किया। सिटी स्टेशन पर रेल यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ने से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की लंबी लाइनें लग गई। अफसरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर चौथा काउंटर भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed