फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People shivering without bonfire in Ganganagar area

Meerut News: गंगानगर क्षेत्र में बिना अलाव के ठिठुर रहे लोग

Thu, 08 Jan 2026 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 08 Jan 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
People shivering without bonfire in Ganganagar area
गंगानगर। कड़ाके की ठंड से गंगानगर क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। चौराहों के आसपास के व्यापारियों को जल्द ही अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गंगानगर में मुख्य नाला कट, डिवाइडर रोड, आईआईएमटी चौराहा , सीएनजी पंप सहित डिफेंस कॉलोनी आदि कई स्थान हैं जहां लोगों की आवाजाही रहती है। लोगों के प्रतिष्ठान भी यहां हैं। गंगानगर निवासी नवल सिंह, सलीम आदि ने कहा कि ठंड की वजह से दिन छिपते ही बाजार सूने हो जाते हैं। ठंड में जल्दी दुकान बंद करनी पड़ती है। गंगानगर पार्षद दीपिका शर्मा ने बताया कि निगम में कई बार कहा गया है, परंतु अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आवास पर ही अलाव जलाया जाता है।
विज्ञापन

कसेरूबक्सर टेंपो स्टेंड, लालपार्क, टीनू गुर्जर चौक, कनेरी पार्क कॉलोनी अदि मुख्य चौराहों पर अलाव प्वाइंट चिन्हित हैं। सचिन सैनी, सतीश, रजत, गोलू आदि के मुताबिक अभी तक एक बार ही अलाव की व्यवस्था हो पाई है। यहां के पार्षद आनंद जाटव के मुताबिक अभी तक केवल 50 किलो अलाव मिला था जो दो सप्ताह के लिए है। नगर निगम में कहा गया है, वह जल्द ही पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed