फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of Ishapuram said- we have been waiting for years, now get the road built

ईशापुरम के लोग बोले-बरसों से कर रहे इंतजार, अब सड़क बनवाएं

Sat, 28 Jun 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
People of Ishapuram said- we have been waiting for years, now get the road built
गंगानगर। अमर उजाला के अभियान मेरी आवाज सुनो के तहत आई शिकायत पर शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया वार्ड-20 ईशापुरम कॉलोनी की गली नंबर एक में पहुंचे। यहां के लोगों ने कहा कि बरसों से सड़क बनने का इंतजार कर हैं। अब तक सड़क नहीं बनी है। अब इसे बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ जगह करीब दो फीट तक की गहराई है। तेज बारिश होने पर जल निकासी बंद हो जाती है। महापौर के साथ ही नगर निगम के अवर अभियंता निर्माण प्रवीण कुमार व पार्षद शालू यादव के ससुर नरेंद्र यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर ने निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिए कि बरसात से पहले टेंडर की प्रक्रिया कराकर सड़क निर्माण कराएं। शिकायतकर्ता ईशापुरम निवासी जयवीर सिंह ने बताया है कि वह कई साल से पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। लिखित में अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन निदान नहीं हुआ। महापौर ने कॉलोनी के लोगों के साथ पूरी गली का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी गली में गहरे गड्ढे मिले। अम्हेड़ा व ईशापुरम के चौराहे पर लोगों ने बताया कि जब तेज बारिश होती है तो यहां से निकलना बंद हो जाता है। घंटों तक पानी निकलने का इंतजार करना पड़ता है। कॉलोनीवासियों ने महापौर से समस्या के समाधान की मांग की। महापौर ने मौके पर ही निगम के अवर अभियंता निर्माण को गली की पैमाइश कर उसे बनवाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। महापौर को अन्य कई समस्याएं भी बताई गईं।
विज्ञापन



कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि ईशापुरम की कुछ गलियों में टाइल्स लगाई गई हैं। दो साल पूर्व भी सड़क बनाने की तैयारी की गई, मगर बाद में फंड की कमी बता दी गई। मीनाक्षीपुरम के बराबर में मुख्य रास्ते पर पहली गली है, जिसमें सड़क नहीं बनी हुई है। रास्ते पर लोगों ने अपने घरों के आगे पत्थर, सीमेंट टाइल्स या कंक्रीट से पक्का किया हुआ है। इसके चलते जगह-जगह गड्ढे हैं। लोगों के मुताबिक बच्चे खेलते और साइकिल चलाते समय गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
ये बोलीं महिलाएं

- हमारा परिवार पिछले पांच साल से रह रहा है। बरसात में नाली का पानी सड़क पर आ जाता है, गंदगी फैलती है। - प्रीति

- दस साल से अधिक समय हो गया, सड़क बनवाने की मांग सभी से की गई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। - पुष्पा मलिक
- बरसात में रास्ते पर पानी भर जाता है। कई बार तो घरों तक पानी पहुंचता है, बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। - सोनू देवी

- रास्ता टूटा होने से सफाई में दिक्कत आती है। सड़क न बनने के कारण सभी ने घरों के आगे का रास्ता पक्का किया है। - नीतू चौधरी
- काफी समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। जिम्मेदारों को इस बारे में सोचना चाहिए। - कृष्णवीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed