फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People got scared due to earthquake and came out of their homes.

Meerut News: भूकंप के झटकों से लोग घबराए, घरों के बाहर आए

Tue, 18 Feb 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
People got scared due to earthquake and came out of their homes.
संदीप,,,, भूकंप के कारण मकान में आई दरार की जानकारी देते मकान मालिक
- एक्जाम की तैयारी कर रहे बच्चे भी हुए परेशान
विज्ञापन

- पड़ोसियों ने पड़ोसियों को जगा किया सचेत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में भूकंप के झटके लगने के बाद गहरी नींद से जागे। सुबह 5:36 पर जो लोग जागे हुए थे वह भूकंप की तीव्रता को देख बुरी तरह घबरा गए। सालों बाद शहर के लोगों ने इतने तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए। कई सैकेंड तक धरती हिलती रही। परिवार के साथ लोग सड़कों पर आ गए। इस बीच बहुत से लोगों ने पड़ोसियों को भी जगाया। 30 से 40 मिनट तक लोगों ने घर के बाहर ही खड़े होकर इंतजार किया। सुबह से शाम तक यह सभी के लिए चर्चा का विषय रहा।
रिक्टर स्केल छह के लिए तैयार नहीं शहर की इमारतें
मेरठ सेस्मिक जोन चार में आता है। शहर में भूकंप की गंभीरता को देखते हुए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉर्टी ने कुछ वर्ष पूर्व एमडीए को ऐसे निर्माणों का सर्वे करने के लिए कहा था जो बहुत जर्जर अवस्था में हैं। कृषि विश्व विद्यालय के वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि जोन चार के अंतर्गत आने वाले मेरठ को गंभीर तीव्रता वाला क्षेत्र माना जाता है। कृषि विश्व विद्यालय के वैज्ञानिक आरएस सेंगर ने बताया कि शहर के बड़ी संख्या में पुराने निर्माण रिक्टर पैमाने पर छह से अधिक तीव्रता वाले भूकंप के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बोले लोग...
प्रयागराज के लिए निकले तोे लगे झटके
खंदक एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि वह पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और हर्ष गोयल आदि के साथ प्रयागराज के लिए निकले थे। तभी तीव्र गति से भूकंप के झटके महसूस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर आ गए जगन्नाथपुरी के लोग
जगन्नाथपुरी निवासी विपुल ने बताया कि सुबह जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, पूरे परिवार के साथ बाहर आ गए। पड़ोसियों को भी जगाया। पुन: भूकंप आने के खतरे को देखते हुए काफी समय तक घर के अंदर नहीं गए।
बेटे से शोर मचा पूरे परिवार को जगाया
ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि बेटा सेंट पैट्रीक्स में 11 वीं कक्षा में है। आज उसका कैमेस्ट्री का एग्जाम था। वह पढ़ रहा था। इसी बीच भूकंप का झटका महसूस होने पर उसने शोर मचाया। पूरा परिवार घर के बाहर आ गया। वहीं, मीरा एंक्लेव निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

भूकंप आने पर पत्नी ने जगाया
सदर निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि सुबह भूकंप आने पर पत्नी घबराकर चिल्ला उठी। पूरे परिवार को जगाया और सभी लोग घर के बाहर आ गए। वहीं, कीर्ति पैलेस निवासी आदर्श ने बताया कि उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed