फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People got angry over the illegal cutting of hundreds of green trees and protested against the forest department.

Meerut News: सैकड़ों हरे पेड़ों की अवैध कटान पर भड़के लोग, वन विभाग के खिलाफ दिया धरना

Tue, 30 Dec 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
People got angry over the illegal cutting of hundreds of green trees and protested against the forest department.
संदीप,,, कंचनपुर घोपला मार्ग पर पेड कटान को लेकर धरने पर बैठे सामाजिक संस्था के लोग
थाना क्षेत्र के घोपला मार्ग स्थित वन्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कीकर के हरे पेड़ों की अवैध कटान को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं ने जमकर हंगामा किया। वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोग मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पहले वन विभाग से पेड़ों की छंटाई की शिकायत की थी। आरोप है कि विभाग ने छंटाई की आड़ में अधिकारियों की शह पर सैकड़ों हरे पेड़ों को कटवा दिया। सोमवार को जब सेक्टर-4बी कॉलोनी के कुछ युवक वन्य क्षेत्र में गए तो वहां पेड़ों का भारी कटान देख दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ी गुपचुप तरीके से सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

मामले की सूचना पाकर रिठानी वन्य क्षेत्र के रेंजर संदीप दाहिया मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर इस अवैध कटान में शामिल होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे। मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट रेंजर रविकांत चौधरी ने धरने पर बैठे लोगों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कटान में जो भी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धरने में मुख्य रूप से विजय कुमार सैनी, गौरव पाराशर, नितिन बैसला, उत्तम शर्मा, दीपांशु शर्मा, महेश त्यागी सहित दर्जनों स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल रहे।

संदीप,,, कंचनपुर घोपला मार्ग पर पेड कटान को लेकर धरने पर बैठे सामाजिक संस्था के लोग

संदीप,,, कंचनपुर घोपला मार्ग पर पेड कटान को लेकर धरने पर बैठे सामाजिक संस्था के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed